मुथूट फाइनेंस ने कोराना फाइटर्स को किया सेनेटाइजर, मास्क और ग्लब्ज का वितरण

\"\"
Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। नगर में सामाजिक संस्थाओं के साथ ही एनजीओ और प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर कोरोना फाइटर्स को हर संभव मदद पहुचाने का प्रयास कर रहे है।सभी के लिये भोजन और सुविधा उपकरणों की पूर्ति करने लिये के तत्परता दिखाई दी जा रही है। ऐसे में प्राईवेट संस्थाए भी आगे आते हुए कोरोना फाइटर्स के लिए सुरक्षा उपकरणों को देकर कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में सहयोग हेतु लगी हुई है।

\"\"

उन्होंने बताया कि अभी तक क्षेत्र में कोई कोरोना संक्रमण का मरीज नही होने का कारण आप सभी कोरोना फाइटर्स की मेहनत का परिणाम है। इसके साथ ही नगर परिषद के कर्मचारी जो दिन रात मेहनत करते हुए साफ – सफाई सहित नगर में सेनेटाइजेशन कर रहे है।उनको भी बधाई देकर उनके कार्य की सराहना की है। इस अवसर पर शाखा के स्प्रीत सिंह खनूजा, नितिन राठौर अन्य कर्मचारी शामिल थे।

\"\"


इसी कड़ी में एसडीओपी कार्यालय स्टॉफ, थाना स्टाफ, 100 डायल कर्मचारी सहित जिले की सीमा दौलतपुर चौकी पर कड़ी धूप में ड्यूटी कर रहे राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कोरोना फाइटर्स को गुरुवार को एमजी रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस द्वारा सेनेटाइजर, मास्क और ग्लब्ज वितरित किये गए।

\"\"

वितरण करते हुए शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सेंधव द्वारा सभी को नगर की सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया।

\"\"

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks