कचरा वाहन संग्राहकों की काम बंद हड़ताल

\"\"
\"\"
Amaltas

वेतन विसंगतियों के चलते शहर में कचरा वाहन बंद..
तीन माह से नहीं हुआ भुगतान, वाहन चालकों ने की हड़ताल..
देवास। \’गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल…\’ की रोज-रोज सुनाई देने वाली धुन आज शहर वासियों को सुनाई नहीं दी। कारण था पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिलने के चलते देवास के कचरा वाहन संग्राहकों ने आज से काम बंद हड़ताल कर दी। देवास के उज्जैन रोड स्थित पुराना आरटीओ कार्यालय से आज एक भी कचरा वाहन नहीं निकाला गया। हालाकी कचरा वाहन संग्राहको को समझाने के लिए निगम के अधिकारी पहुंचे किंतु उनके आश्वासन का कोई फर्क नहीं पड़ा। सभी कचरा वाहन चालक आज ही वेतन की मांग पर अड़े रहे और धरने पर बैठ गए।
दरअसल नगर निगम में वेतन विसंगतियो के चलते कर्मचारियों ने कई बार हड़ताल की है। नगर निगम कर्मचारियों में पहले सफाई कर्मियों ने हड़ताल की थी। अब निगम कचरा वाहन चालकों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते पुराने आरटीओ कार्यालय पर से आज शहर में कचरा वाहन नहीं निकाले गए। वाहन चालकों की मांग है कि उन्हें तीन माह का वेतन आज दिया जाए उसके बाद ही वाहन शहर में निकलेंगे। वही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी हनीफ शेख, जितेंद्र सिसौदिया, आरएस केलकर ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में पेमेंट हो पायेगा। लेकिन सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष धर्मेंद्र रांगवे का कहना है कि पहले भुगतान किया जाए उसके बाद ही वाहन चलेंगे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks