अभिलाषा होटल के समीप बन रही थी यह इमारत
इमो एप्स नहीं छोड़ने पर नगरनिगम की बड़ी कार्रवाई
जीतू गुप्ता की है यह इमारत

देवास। मध्यप्रदेश में भू माफियाओं पर कार्रवाई के कमलनाथ सरकार के आदेश के बाद देवास में भी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगरनिगम की संयुक्त कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में आज भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का अमला एबी रोड स्थित एक पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ने जा पहुंचा। यह इमारत जीतू गुप्ता की बताई गई है। इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में एम ओ एस नहीं छोड़ा गया था, जिसके चलते नगर निगम का बुलडोजर इमारत के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम का बुलडोजर इस इमारत के अवैध हिस्से पर चल रहा है।
आपको बता दें देवास में राधागंज बीएनपी रोड पर नाना यादव की अवैध दुकानों को तोड़ने के 3 दिन बाद आज नगर निगम का अमला एबी रोड पहुंचा। यहां अभिलाषा होटल के समीप बन रही जीतू गुप्ता की बिल्डिंग की नपती नगर निगम के इंजीनियरों ने की। उसके बाद इमारत का बड़ा हिस्सा अवैध पाए जाने पर नगर निगम का बुलडोजर उस पर चलाया गया। आज दोपहर बाद शुरू हुई इस कार्रवाई के चलते यहां पुलिस का भारी अमला मौजूद रहा। इमारत पर बुलडोजर चलता देख यहां भारी भीड़ जमा हो गई। नगरनिगम के भवन अधिकारी सहित कई इंजीनियरों की मौजूदगी में उक्त निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.