कहने के बाद भी नगर पंचायत ने नही दिया ध्यान, तो पत्रकारों को बांटने पड़े डस्टबिन

कमल गर्ग \’राही\’

Rai Singh Sendhav

कन्नौद। कहने को तो स्वच्छता अभियान मे नगर पंचायत जिले मे तीसरे स्थान पर आई, लेकिन बस स्टेंड पर हाथ ठेले व कुछ दुकानदारों के द्वारा रात्रि मे दिनभर का कचरा सड़क पर ही पटक दिया जाता था, जिसमें कचरे के साथ ही पोलोथिन की थैलियां होती थी जिन्हे गाये खाती थी ,जो उनकी सेहत के लिए काफी घातक होती है, जिसे लेकर टाइम्स एमपी ने प्रमुखता से खबर चलाई थी।

साथ ही नगर पंचायत का इस ओर ध्यान भी दिलाया था, लेकिन नप ने इस दिशा मे कोई पहल नहीं की। आखिर मे प्रेस परिषद् को स्वच्छता की ओर एक कदम आगे बढाते हुए दुकानदारों को डस्टबिन बांटने का निर्णय लेना पड़ा। ,प्रेस परिषद् ने अपनी ओर से बुधवार को वरिषठ पत्रकार सीताराम धूत तथा रमेश डाबी के हाथो दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए।

इस मौके पर प्रेस परिषद् अध्यक्ष शैलेन्द्र पांचाल, प्रमोद मेहता ,श्रीकान्त पुरोहित ,कैलाश परिहार ,राजेन्द्र श्रीवास, मुकेश व्यास आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।पत्रकारों के इस कार्य की सभी ने सराहना की।

संपादक

+ posts

1 thought on “कहने के बाद भी नगर पंचायत ने नही दिया ध्यान, तो पत्रकारों को बांटने पड़े डस्टबिन”

  1. Dưới đây là những sản phẩm mà 188V đã và đang cung cấp tại trang chủ chính thức mà bạn có thể lựa chọn trong mỗi lần truy cập. TONY06-13

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks