ब्रेकिंग: कांग्रेस के कद्दावर आदिवासी नेता मण्डलोई की हुई हत्या

Amaltas

सोमेश उपाध्याय
देवास(बागली)। जिले के बागली में कांग्रेस नेता और पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विश्राम मंडलोई की अज्ञात आरोपी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंडलोई पिपरी के पास निमनपुर में अपने खेत के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर चोट कर जान ले ली।

जब हत्या की जानकारी लगी तो वहां हडकंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बता दे मण्डलोई विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की और से प्रबल दावेदार थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks