गैर निकालकर शोक संतप्त परिवारों में डाला  गुलाल

Amaltas

सोमेश उपाध्याय
बागली। गुरुवार को नगर में होली पर्व उल्लासपूर्व वातावरण में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। बागली क्षेत्र में होली का मुख्य पर्व रंगपंचमी पर मनाया जाता है। इसलिए यहां होली पर खासा उत्साह नही दिखता। यहां होली पर विभिन्न समाजों की गैर ने शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंच कर परिजन पर रंग गुलाल डाला।

वही नगर मातृ शक्ति महिला मंडल की महिलाओं द्वारा भी गैर निकाली गई। गेर में शामिल लोगों ने सूखे रंगों से होली खेल पानी बचाने का संदेश दिया। सुबह से होली तापने के लिए ग्रामीण अपने बच्चों के साथ होलिका दहन स्थान पर पंहुचे। इस बार राजपूत नवयुवक मंडल के साथ ही सार्वजनिक गैर भी निकाली गई। इसी के साथ छतरपुरा, नायापुरा, बेहरी ,अवल्दा-अवल्दी, चेनपुरा, धावड़िया, चापड़ा, करनावद, भमोरी, मुकुंदगढ़, मातमोर,कमलापुर, करनावद, जटाशंकर,बरझाई, कैलाश नगर, रामपुरा,मालीपुरा समेत सैकड़ों ग्रामों में भी होली पर्व का आयोजन शांति पूर्ण रुप से किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी सक्रिय दिखा।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks