नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Amaltas

देवास। संस्था मंगला शिक्षा विकास समिति द्वारा भारत सरकार, सडक राजमार्ग और परिवहन मंत्रालय नईदिल्ली तथा जिला परिवहन विभाग देवास के निर्देशानुसार जनहित मे चार दिवसीय सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मार्च को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

यह आयोजन सर्वप्रथम शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3 मे छात्रावास मे किया गया। जिसमे छात्रावास के सभी बच्चे उपस्थित थे।

Madhur

Amaltas

बच्चो को नाटक के माध्यम से सडक सुरक्षा के अंतर्गत यातायात के नियमो का पालन करने एवं हेलमेट पहनने तथा सडक पर चलने व लालबत्ती क्रास लाईन इत्यादि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी प्रकार रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं उज्जैन रोड़ बस स्टेण्ड पर भी नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। सभी प्रशंसको ने नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा की। इस आयोजन मे टीम लीडर टीना राठौर, कु. खुशी वर्मा, अमनसिंह चौहान, अनुपसिंह कुशवाह, ऋषभ श्रीवास तथा मनोज बामने आदि की मुख्य भूमिका रही।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks