रंगों का पर्व शांति सदभाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं

होली रंग पंचमी पर्व को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। आगामी होली रंग पंचमी शीतला सप्तमी एवं अन्य धार्मिक पर्वों को लेकर पुलिस थाना परिसर खातेगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई! बैठक में प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही शांति समिति के सदस्यगण समितियों के पदाधिकारी मीडिया कर्मी विशेष रूप से मौजूद थे!
शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने नगर वासियों से अपील की है कि होली रंग पंचमी का पर्व शांति
सदभाव एंव भाईचारे के साथ मनाएं साथ ही यह भी कहा कि हुड़दंग करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी, जबरन किसी के ऊपर रंग ना लगाये ना ही किसी को परेशान करे, बगैर अनुमति किसी प्रकार का कोई भी सार्वजनिक आयोजन और ना ही किसी प्रकार डीजे का उपयोग करें,
बैठक में एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ,नायव तहसीलदार मेघा तिवारी, सीएम ओ आनंदी लाल वर्मा, डा, गणपत सिंह बघेल,
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ आर एन यादव, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर यादव ,देवेंद्र साधु ,सूरज यादव, जगदीश बिश्नोई ,अनिल बबलू यादव ,राजेश विश्नोई ,रफीक शेख, पूर्व पार्षद शैलेश यादव ,गोपाल यादव ,मनोज गुर्जर ,अजय विश्नोई, अजय परनामी, नवाब का पठान, सतीश मित्तल, बालू विश्नोई तथा मीडियाकर्मी विशेष रूप से मौजूद थे!

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks