कन्नौद बाईपास पर लगा लंबा जाम, लगी वाहनों की लंबी कतारें

पंचक्रोशी यात्रियों को निकालने के लिए रोका था ट्रैफिक..

पुलिस चेकिंग के चलते तमाम वाहन दी रुक गए थे इधर उधर

Amaltas

कन्नौद,( कमल गर्ग \’राही\’)। कन्नौद बाईपास रोड पर आज शाम लंबा जाम लग गया। दोनों और करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी हुई है। हालांकि यातायात बहाल करने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। लंबे जाम की वजह से कई लोग परेशान हो रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक करीब दो 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी हुई है।

आपको बता दें पैदल निकलने वाली पंचक्रोशी यात्रा जो 2 मार्च से प्रारंभ होकर 6 मार्च को नेमावर में समाप्त होती है। इस पंचक्रोशी यात्रा में बड़ी तादाद में पैदल श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी पंचक्रोशी यात्रा को सकुशल निकालने के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात रोका था।

क्योंकि नेशनल हाईवे इंदौर बैतूल मार्ग होने से यातायात का दबाव अधिक रहता है। और यह बायपास सकरा होने से ज्यादा वाहन होने पर यहां जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यही वजह रही कि बायपास पर लंबा जाम लग गया। इसके साथ ही आज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। पुलिस की चालानी कार्रवाई के डर से कई वाहन चालक अपने वाहन इधर उधर ढाबों पर लगा कर खड़े हो गए थे। शाम होते ही जब यह वाहन भी सड़कों पर उतरे तो यातायात का दबाव और ज्यादा हो गया। पुलिस यातायात को बहाल करने के लिए मुस्तैदी से जुटी हुई है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks