देवास शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन का हुआ शुभारम्‍भ, पहली बार हो रहा है आयोजित

Amaltas

इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का किया अवलोकन, विशेषताओं की ली जानकारी
देवास शहर को स्‍वच्‍छ एवं हराभरा बनाने के लिए पौधारोपण करने वाले प्‍लांटेशन ग्रुपो का किया सम्‍मान
शहर में सयाजी द्वार चौपाटी पर एक्सपो का आयोजन 05 फरवरी तक

देवास- देवास शहर में वायु गुणवत्ता को लेकर ई व्हीकल को बढावा देने के उद्देश्य से देवास में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन 05 फरवरी तक किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का शुभारम्‍भ आज किया गया। इस दौरान नगर निगम महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, श्री विक्रम पवार, श्री दुर्गेश अग्रवाल, पार्षदगणों सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थिति थे।
\"\"
इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का अवलोकन किया। इलेक्ट्रिक व्हीकल की विशेषताओं की जानकारी ली। इस दौरान देवास शहर को स्‍वच्‍छ एवं हराभरा बनाने के लिए शहर में किये जा रहे पौधारोपण कार्य के लिए प्‍लांटेशन ग्रुपो का सम्‍मान भी किया गया। जिसमें जयहिंद ग्रुप, बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओं ग्रुप, सेना हिंदा फौज, पर्यावरण प्रेमी ग्रुप, सेना टेकरी ग्रुप, पर्यावरण प्रेमी ग्रुप, ग्रीन आर्मी देवास एवं हरित वसुनधरा ग्रुप का सम्‍मान किया गया।
\"\"

\"\"
देवास शहर में 05 फरवरी तक सयाजी द्वार के पास चौपाटी पर इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे इलेक्ट्रिक बायसिकल एवं बाईक, चार्जिंग स्‍टेशन एवं सोलर स्‍ट्रीट लाईट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के फीचर बताये जा रहे है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में शहर के व्यापारीगण, सामाजिक संस्थायें, व्हीकल शोरूम के संचालकगण, सभी दो पहियां एवं चार पहियां वाहन स्वामियों, आटो रिक्शा स्वामियों, शासकीय व अशासकीय कार्यालयो एवं स्कूलो के पदाधिकारीगणों को निगम द्वारा ई व्हीकल एक्सपो केम्प का विजिट कराकर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

संपादक

+ posts

6 thoughts on “देवास शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन का हुआ शुभारम्‍भ, पहली बार हो रहा है आयोजित”

  1. **herpafend reviews**

    Herpafend is a natural wellness formula developed for individuals experiencing symptoms related to the herpes simplex virus. It is designed to help reduce the intensity and frequency of flare-ups while supporting the bodys immune defenses.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks