देवास शहर में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक

Amaltas

शहर में सयाजी द्वार चौपाटी पर होगा एक्सपो का आयोजन
देवास- देवास शहर में वायु गुणवत्ता को लेकर ई व्हीकल को बढावा देने के उद्देश्य से देवास में पहली बार 03 से 5 फरवरी तक सयाजी द्वार के पास चौपाटी पर इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन होगा। जिसमे इलेक्ट्रिक बायसिकल एवं बाईक, चार्जिंग स्‍टेशन एवं सोलर स्‍ट्रीट लाईट का प्रदर्शन किया जायेगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के लिए सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्रतीक राव ने श्री सौरभ त्रिपाठी को नोडल अधिकारी बनाया है।

सहायक कलेक्‍टर श्री राव ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में शहर के व्यापारीगण, सामाजिक संस्थायें, व्हीकल शोरूम के संचालकगण,सभी दो पहियां एवं चार पहियां वाहन स्वामियों, आटो रिक्शा स्वामियों, शासकीय व अशासकीय कार्यालयो एवं स्कूलो के पदाधिकारीगणों को निगम द्वारा ई व्हीकल एक्सपो केम्प का विजिट कराकर विस्तृत जानकारी दी जायेगी। देवास के अधिक से अधिक नागरिक उपस्थित होकर ई व्हीकल एक्‍सपो का लाभ उठाये।

संपादक

+ posts

5 thoughts on “देवास शहर में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks