संस्था मां शारदा के द्वारा नगर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी शुरू किया गया रुद्राभिषेक

Amaltas

नानाधारा खेड़ी के बाद कुलाला में भी हुआ रुद्राभिषेक
पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा पहुंचे रुद्राभिषेक की आरती में

मनोज शुक्ला/ भौंरासा
भौरासा निप्र – भोरासा नगर सहित अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू हुआ रुद्राभिषेक जहां कल नानाधारा खेड़ी में मंदिर प्रांगण में तो आज कुलाला मैं शहीद संदीप यादव स्मारक स्थल पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोज हुआ ग्राम कुलाला में शिव भक्ति का अनोखा समागम देखने को मिला संस्था मां शारदा इंदौर व शहीद संदीप यादव संस्था कुलाला के द्वारा ग्राम कुलाला में सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन पाठ का नोवा आयोजन रखा गया था जिसमें लगभग 300 से अधिक महिलाओं व बालिकाओं ने पहुंचकर रुद्रा अभिषेक में भाग लिया वही अपने हाथों से मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण कर पूर्ण विधि-विधान से लगभग 3 घंटे से अधिक की पूजा पाठ करते हुए रुद्राभिषेक किया गया साथ ही संस्था के द्वारा यहां पर पूरे विधि विधान से पूजन पाठ करवाया गया जिसमें दोपहर 12:30 बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए शाम 03:30 बजे महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम मैं पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला बाई अटारिया, देवास शहर नगर अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह तालोद, बेनसिंह आस्थाया, संजय कहार, भोरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेशचंद्र इनानी, पार्षद अबरार गांधी सहित कई लोग मौजूद रहे वही इस अवसर पर पूर्व मंत्री वर्मा द्वारा आरती पूजन की गई तत्पश्चात शहीद संदीप यादव के माता-पिता का पूर्व मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा साल श्रीफल भेंट कर तिरंगा हाथों में देकर सम्मान किया गया वही रुद्राभिषेक में महिला, पुरुष व बच्चो सहित सभी को अभिमंत्रित रुद्राक्ष भी भेंट किए गए संस्था के संरक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि हमारे भोरासा नगर व अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारी संस्था की टीम के द्वारा लगातार इस तरह के आयोजन किए जा रहे है जिसकी नवी कड़ी में यह आयोजन आज कुलाला मैं भी किया गया है भोरासा में अब अगला आयोजन चोपड़े पर 28 जनवरी को किया जावेगा आज के कार्यक्रम में इंदौर से पधारे पंडित श्री धनीराम तिवारी जी के द्वारा लाउडस्पीकर पर मंत्रोच्चार के साथ सभी को विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाया गया वही सभी को अंत में आरती पूजन कर महा प्रसादी का वितरण किया गया जिसमें संस्था के कांतीलाल यादव, कैलाश यादव, करणसिंह यादव, मलखान सिंह यादव, बद्रीलाल यादव, तेज यादव,चेतन यादव, मिथुन यादव, रूप सिंह यादव,मनोज राठौर सहित संस्था श्री शहीद संदीप यादव के सदस्य उपस्थित रहे वही गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम में अपना विशेष सहयोग भी प्रदान किया ।
\"\"

\"\"

संपादक

3 thoughts on “संस्था मां शारदा के द्वारा नगर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी शुरू किया गया रुद्राभिषेक”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks