देवास जिले के कन्नौद, खातेगांव और बागली क्षेत्र में भी पसरा कोरोना संक्रमण, आज 13 पॉजिटिव

Amaltas

देवास। जिले में फिर कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर शहर सहित कन्नौद खातेगांव और बागली क्षेत्र में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलता नजर आ रहा है। आज जिले में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3085 पर पहुंच गई है, वही वर्तमान में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 76 पर पहुंच गया है। आज पॉजिटिव निकले 13 मरीजों में सात कन्नौद 3 खातेगांव और एक बागली क्षेत्र का तथा दो पॉजिटिव मरीज देवास के हैं। शहर में ना तो लोग फेस मास्क का उपयोग कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। प्रशासन ने पिछले दिनों से कुछ सख्त रवैया अपनाया है कल शाम बिना मास्क के घूमने वाले कुछ लोगों को अस्थाई जेल भी भेजा गया बावजूद इसके लोग कोरोना से बेखौफ होकर घूमते नजर आते हैं।

– आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3085
– जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 76
– अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27

कोरोना पाजिटिव केसेस

1 पताः-रामचन्द्र नगर, देवास ,महिला 30 वर्ष
2 पताः-वार्ड -6 खातेगावं, देवास ,पुरूष 28 वर्ष
3 पताः-नयापुरा बच्चगांव,खातेगावं, देवास ,पुरूष 24 वर्ष
4 पताः-पुंजापुरा,बागली देवास ,पुरूष 46 वर्ष
5 पताः-सिया कन्नौद, देवास ,पुरूष 35 वर्ष
6 पताः-सिया कन्नौद, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
7 पताः-जामनिया कन्नौद, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
8 पताः-जनसुर कन्नौद, देवास ,पुरूष 46 वर्ष
9 पताः-काटकुट कन्नौद, देवास ,पुरूष 02 वर्ष
10 पताः-सिरसोदिया कन्नौद, देवास ,महिला 02 वर्ष
11 पताः-सिंधरानी कन्नौद, देवास ,पुरूष 15 वर्ष
12 पताः-धायली खातेगांव, देवास ,महिला 19 वर्ष
13 पताः-स्टेशन रोड देवास ,पुरूष 24 वर्ष

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks