देवास में रेलवे के ट्रैक्शन (कर्षण) सब स्टेशन का उद्घाटन…

Amaltas

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल आज देवास आए…
रेल मार्ग के दोहरीकरण का का किया निरीक्षण…

देवास। भारतीय रेल इलेक्ट्रिशियन के कार्य में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में देवास में 12 करोड़ की लागत से बना ट्रैक्शन सब स्टेशन बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन आज पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल आज देवास पहुंचे। रेल मार्ग के दोहरीकरण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ट्रेक्शन सबस्टेशन के कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इंजीनियरों की तारीफ की।

\"\"

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल आज का सपत्निक निरीक्षण ट्रेन से देवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इलेक्ट्रिक से चलने वाली ट्रेनों के लिए स्टेट गवर्नमेंट से 132 केवी बिजली की सप्लाई लेने के बाद उसे 25 केवी पर स्टेप डाउन करने के लिए यहां 12 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए ट्रेक्शन सबस्टेशन श्री कंसल ने उद्घाटन किया। यहां डिस्ट्रेक्शंस सब स्टेशन के बन जाने से चारों दिशाओं में रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य को फीड देने में सुविधा होगी।
श्री कंसल ने उज्जैन से देवास होकर इंदौर तक के चल रहे रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि उज्जैन देवास इंदौर के बीच 80 किलोमीटर रेल मार्ग को करीब 450 करोड रुपए की लागत से  किया जा रहा है। यहां के बाद श्री कंसल इंदौर के लिए रवाना हुए।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks