देवास में कम हुआ कोविड का प्रकोप, आज 7 पॉजिटिव

एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 50 से नीचे स्थिर

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास जिले में कोरोना की चैन अब टूटने वाली है। देवास अब कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा हैं। धीरे धीरे अब कोरोना पर काबू होता नजर आ रहा है। आज 7 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास जिले के लगभग सभी हॉटस्पॉट अब खत्म हो चुके हैं। अब जितने पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
वही रविवार को 4 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।  अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1856 है जबकि इनमें से 1787 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवास के अस्पतालों में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पिछले एक हफ्ते से 50 के नीचे स्थिर है। फिलहाल एक्टिव मरीज 46 हैं।
 
आज देवास के सिविल लाइन, राजाराम नगर, श्रीनगर और आवास नगर कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। कोविड-19 का संक्रमण देवास के साथ जिले में भी कम हुआ है। आज देवास जिले के  हीरापुर सोम गांव और धामंदा कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

आज के पॉजिटिव केसेस-

1 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
2 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
3 पताः-श्री नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-हीरापुर ,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
5 पताः-सोमगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-धामंदा,देवास ,महिला ,उम्र 20  वर्ष
7 पताः-आवास नगर, देवास , महिला ,उम्र 24  वर्ष

संपादक

+ posts

2 thoughts on “देवास में कम हुआ कोविड का प्रकोप, आज 7 पॉजिटिव”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks