अमलतास अस्पताल में एक और मौत, हंगामा

Amaltas

देवास। अमलतास अस्पताल में आज एक और मौत हो गई। पंचशील नगर निवासी महेंद्र सिंह छाबड़ा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अमलतास अस्पताल भर्ती किया गया था। आज अचानक हुई उनकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस भी बुलानी पड़ी।

श्री छाबड़ा के परिजनों के मुताबिक रात में उनकी तबीयत बेहतर थी उनके बेटे और अन्य परिजनों से उनकी बातचीत भी हुई थी। आज दोपहर अचानक उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को मौत की सूचना देना तक उचित नहीं समझा। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली वह अस्पताल जा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अगर उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें वेंटिलेटर पर क्यों नहीं रखा गया? उनके पुत्र ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks