फायर स्टेशन निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में उतरी महिलाएं और बच्चे, रोका काम

देवास। मोती बंगला क्षेत्र के लक्ष्मीबाई पार्क में बनने जा रहे फायर स्टेशन का विरोध तेज हो गया है। कल उपायुक्त को दिए ज्ञापन के बाद भी काम नहीं रुका तो आज क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे कालम कांक्रीट के लिए खोदे गए गड्ढों में उतर गए। क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। विधायक, सांसद जैसे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों पर भी खूब भड़ास निकाली। 

Rai Singh Sendhav

आपको बता दे मोती बंगला क्षेत्र के लक्ष्मीबाई पार्क जो पुराना मछली बाजार के नाम से जाना जाता है वहां देवास नगर निगम फायर स्टेशन बनाने जा रहा है। क्षेत्रीय रहवासी इस बात का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि यहां से मछली बाजार को बड़े संघर्ष से हटवाया था। उस समय यहां पर गार्डन बनाने की बात नगर निगम द्वारा की गई थी, किंतु अचानक यहां फायर स्टेशन का काम शुरू कर दिया गया। इस क्षेत्र में यह एकमात्र ऐसी जगह है जहां बच्चे खेलते हैं और सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम इसी स्थान पर होते हैं।
इसी बात को लेकर कल क्षेत्रीय रहवासियों ने नगर निगम उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन उसके बावजूद आज काम चलता देख क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे वहां आ पहुंचे और वह गड्ढों में उतर गए।

\"\"

गड्ढे में उतर कर फायर स्टेशन का विरोध कर रही है अंतिम निनामा का कहना है कि चुनाव के समय तो सभी आते हैं संसद आते हैं… राजमाता आती हैं… अधिकारी आते हैं… लेकिन हम अपनी समस्या को लेकर जब राजमाता के यहां गए तो वह महल से बाहर नहीं निकली। सांसद के पास गए तो वह भी नहीं मिले और कमिश्नर भी बाहर नहीं निकले। अब अपनी लड़ाई यहां के रहवासी खुद लड़ेंगे। जान दे देंगे मगर किसी भी कीमत पर यहां फायर स्टेशन नहीं बनने देंगे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks