ऑपरेशन माफिया: आज सरदार ग्रुप के एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

देवास में ऑपरेशन माफिया के तहत कार्रवाई जारी
मोमन टोला में स्थित है यह मकान…
कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास में ऑपरेशन माफिया के तहत लिस्टेड गुंडे और भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पिछले दिनों हुई कुछ बड़ी कार्रवाइयों के बाद आज फिर नगर निगम का अमला और पुलिस व प्रशासन की टीम मोमन टोला पहुंची। जहां सरदार ग्रुप के एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। बता दे कुछ दिन पूर्व भी सरदार ग्रुप के कब्जे से एक आदिवासी किसान की साढ़े आठ बीघा जमीन को मुक्त कराया गया था।

आज भारी पुलिस बल के साथ नगरनिगम का अमला और प्रशासन के अधिकारी मोमन टोला क्षेत्र में स्थित सरदार ग्रुप के एक मकान को तोड़ने पहुंचे। मकान चूंकि सघन बस्ती में है, इसलिए यहां जेसीबी और पोकलेन जैसी बड़ी मशीनों के बिना ही हैंड ब्रेकर के जरिए निगम कर्मियों की टीम को उक्त मकान तोड़ने का जिम्मा दिया गया। जिन्होंने ब्रेकर के जरिए मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। 3 मंजिला इस मकान को तोड़ने के लिए बड़ी तादाद में निगम कर्मी लगाए गए हैं।

उक्त मकान तोड़े जाने के दौरान कलेक्टर श्रीकांत पांडे और पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर श्रीकांत पांडे ने बताया कि जैसा कि समूचे प्रदेश में लिस्टेड गुंडे और भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है उसी श्रृंखला में देवास में भी कुछ बड़ी कार्यवाइयां की गई है। श्री पांडे के मुताबिक जिस सरदार ग्रुप का यह मकान है वह भी लिस्टेड गुंडे और भू माफिया है। उनके इस अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसी कार्रवाई देवास में सतत जारी रहने की बात भी उन्होंने कही है।

संपादक

+ posts

1 thought on “ऑपरेशन माफिया: आज सरदार ग्रुप के एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks