श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह पर खूब झूमे श्रद्धालु

Amaltas

चाणक्यपुरी एक्सटेंशन में भागवत कथा का छठवा दिन…
मंगलवार को होगा समापन…
देवास। शहर के चाणक्यपुरी एक्सटेंशन कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसका समापन 7 जनवरी को होगा है। रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आचार्य पंडित मुकेश पाठक द्वारा यहां ज्ञान की गंगा प्रवाहित की जा रही है। यह आयोजन खाटूश्याम महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है।

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन सोमवार को पंडित मुकेश पाठक ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण भक्तों के कार्यों को करने के लिये इस पृथ्वी पर अवतार लेते हैं, और अपने भक्तों का सदा ध्यान रखते हैं।

भक्त जिस प्रकार से श्रद्धा पूजा करके भगवान को प्रसन्न करते हैं। उसी तरह से भगवान भी परीक्षा तो लेते हैं लेकिन भक्तों को हमेशा खुश रखने का आशीष देते हैं। इस दौरान कथावाचक पंडित पाठक ने कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा का वर्णन किया और श्रद्धालुओं ने कृष्ण रुक्मणी की झांकी दर्शन का लाभ लिया।

कथावाचक ने कहा कि पृथ्वी पर व्याप्त अत्याचार अनाचार दूर करने, गोवंश विप्र संतों की रक्षा के लिए भगवान को मनुष्य का अवतार लेना पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।

देखिये वीडियो

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks