देवास में भी बख्शा नहीं जाएगा कोई माफिया

Amaltas

देवास। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार माफियाओं पर शिकंजा कस रही है…। इंदौर भोपाल ग्वालियर जबलपुर मैं माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। माफियाओं पर कार्रवाई जारी है जो पूरे प्रदेश में चलेगी। देवास में भी किसी भी प्रकार का माफिया हो किसी भी क्षेत्र का माफिया हो बख्शा नहीं जाएगा। यहां तो और प्रभावी कार्रवाई होगी।
यह बात प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और देवास जिले के प्रभारी जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं।

श्री पटवारी ने कहा कोई भी माफिया हो किसी भी स्वरूप में बख्शा नहीं जाएगा। दलगत राजनीति के भाव भी इसमें नहीं आ सकते। तेरा मेरा भी नहीं होगा। सबके साथ एक आंख से देख कर कानून अपना काम करेगा। चूंकि मैं यहां का प्रभारी मंत्री हूं इसलिए देवास में तो मेरे नेचर के अनुसार देवास में तो थोड़ा एग्रेसिव पार्ट हो सकता है। एक भी माफिया यहां का भी नहीं बचेगा।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks