ब्राह्मण महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ महिला मंडल ने फाग महोत्सव म राधा कृष्ण एवं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। फाग उत्सव के गीतों के साथ धूम धाम से फूलों की होली का आनंद लिया। जिस प्रकार युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की और बढ़ रही है, उन्हें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और देवास स्वच्छता में दसवें स्थान से प्रथम स्थान पर आए इसमें ब्राह्मण समाज पूर्ण रूप से संकल्पित रहेगा। साथ ही महासंघ के अध्यक्ष संजय शुक्ला की उपस्थिति में भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी के जन्म उत्सव पर निकलने वाली शौर्य यात्रा पर चर्चा की गई। जिसमें महिला मंडल द्वारा 12 मई पर अपनी सहमति जताई व अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, आशा शर्मा, विनीता व्यास, मंगला दुबे, प्रतिभा शर्मा, सपना पाठक, रोशनी उपाध्याय, पुष्पा पेशकार, हनसा जोशी, मीनाक्षी त्रिवेदी, कुसुम शर्मा, रीना जोशी, कोमल दुबे, रिंकी व्यास, कृष्णा शर्मा, इंदिरा शर्मा, ज्योति पगारे, महामंत्री दिनेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे, बंटी शर्मा, प्रकाश दुबे, महेंद्र व्यास, नयन कानूनगो आदि उपस्थित थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks