पूर्व मंत्री जोशी ने लगाए कांग्रेस पर आरोप, कर्ज माफी को बताया धोखा

पत्रकारवार्ता में बोले प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी

सोमेश उपाध्याय.
बागली। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए किसानों से दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन दोनों को ही धोखा दिया। उक्त बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बागली प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार की कर्जमाफी की मंशा नहीं थी, इसलिए पहले किसानों से लाल-पीले फॉर्म भरवाए और अब आदर्श आचार संहिता का बहाना लेकर कर्जमाफी टाल दी है। जोशी ने कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत व गंभीरता से इस चुनाव में उतरेगी और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराकर देश मे पुनः भाजपा की सरकार बनाएगी ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और सभी योजनाएं भारत को आगे ले जाने के लिए हैं। जोशी से जब लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर चर्चा की तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे इस चुनाव में बागली- हाटपिपलिया क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर, पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने बागली को अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की कर्मस्थली बताते हुए यहां से पार्टी को रिकार्ड मतो से विजय दिलाने की बात कही। पत्रकार सुरक्षा कानून से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पत्रकार देश और समाज के सजग प्रहरी हैं, जो हमेशा सच को कायम रखने के लिए संघर्ष करते हैं।इनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।कमलनाथ सरकार ने इसे अपने वचन पत्र में शामिल भी किया था,पर अभी तक पूर्ण नही किया। पूर्व मंत्री जोशी विभिन्न समसायिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासीयो को होली पर्व की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अमोल राठौर भी मौजूद थे। राठौर ने भी पूर्व मंत्री जोशी के समक्ष बागली में प्रस्तावित बस स्टैंड के निर्माण की बात रखते हुए बताया कि चुनावो में किए गए वादे के अनुरूप निर्माण कार्य आरम्भ हो गया है। जल्द ही बागली में बस स्टैंड व गार्डन बन कर तैयार हो जाएगा।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks