
दिलीप मिश्रा की दो-टूक
देवास औद्योगिक नगरी है… यहां के उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले…, यह शहर के युवाओं की वर्षों पुरानी अपेक्षा है…। चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधियों के भाषणों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के दावे भी खूब सुनाई देते हैं…। लेकिन सवाल यह है कि… स्थानीय लोगों को अवसर देने की सोच वास्तव में कितनी गहरी है…?
नगर निगम की 90वीं दशहरा कृषि, कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के मीना बाजार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ही देख लीजिए… नाम दिया गया है ‘स्थानीय कवि सम्मेलन’…, लेकिन जानकारी के मुताबिक सात में से पांच कवि बाहर के हैं… ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है… कि जब अपने ही शहर की प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर देने की जिम्मेदारी नगर निगम नहीं निभा पा रहा…, तो फिर औद्योगिक इकाइयों से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की अपेक्षा कैसे की जाए…?
महापौर हों…, निगम सभापति हों… या अन्य जिम्मेदार जनप्रतिनिधि…, उनसे अपेक्षा केवल आयोजन कराने की नहीं…, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं…, कलाकारों… और युवाओं को प्राथमिकता देने की भी है…।
बात महज पांच कवियों के बाहर से आने की नहीं है…, बात उस सोच और प्राथमिकता की है…, जो स्थानीय प्रतिभा को अवसर देने से शुरू होती है…। जब अवसर देने की शुरुआत अपने ही घर से नहीं होगी…, तो शहर के युवाओं के भविष्य को लेकर किए जाने वाले दावों पर सवाल तो उठेंगे ही…।
देवास के युवाओं को भाषण नहीं…, अवसर चाहिए… स्थानीय प्रतिभाओं को उपेक्षा नहीं…, सम्मान चाहिए… और यह शुरुआत उन लोगों को करनी होगी…, जिनके हाथों में शहर की जिम्मेदारी है…।

