बच्चों के साथ बैठकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया मध्याह्न भोजन

Amaltas

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवास में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बीच नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3 पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ मध्याह्न भोजन किया। मंत्री विजयवर्गीय विद्यालय में आयोजित “विशेष भोज” में शामिल हुए और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

मंत्री के बच्चों के बीच पहुंचने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन करते हुए उनसे बातचीत की और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के साथ भोजन करने का यह दृश्य कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

विशेष भोज के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, रायसिंह सेंधव, नगर निगम सभापति रवि जैन, दुर्गेश अग्रवाल, भेरूलाल अटरिया, राजेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद, नगर निगम आयुक्त दलीप सिंह, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के बच्चों के साथ भोजन करने से विद्यालय का माहौल आत्मीय नजर आया। विशेष भोज के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता भी देखने को मिली।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks