देवास जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र में 05 से 25 फरवरी तक निकाली जायेगी विकास यात्रा

देवास जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र देवास, सोनकच्‍छ, हाटपीपल्‍या, बागली और खातेगांव 05 से 25 फरवरी तक निकाली जायेगी विकास यात्रा, पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का किया जायेगा वितरण
विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं जिले के नागरिक शामिल होंगे
विकास यात्रा में रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार

Rai Singh Sendhav

देवास- देवास जिले में 05 से 25 फरवरी तक विकास यात्राएं निकाली जायेगी। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य किये जायेंगे। विकास यात्रा में हितग्राही अपना अनुभव शेयर करेंगे। विकास यात्रा में प्रचार रथ में एलसीडी के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं जिले के नागरिक शामिल होंगे।

देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 05 फरवरी को ग्राम बिलावली, तुलजा विहार और आवास नगर में निकाली जायेगी। विकास यात्रा सुबह 10 बजे बिलावली से शुरू होकर सांय 05 बजे आवास नगर में समाप्‍त होगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 05 फरवरी को नगर परिषद भौंरासा, ईदगाह, कुमावत पुरा, गणेश मंदिर और आजाद चौक से सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 05 फरवरी को ग्राम क्षिप्रा, सुकल्‍या, नगौरा, नारायणगढ, सुमराखेडी, कुमारिया, छोटा टिमरिया, छापरी, झांझरवाडी, निवान्‍या, गांगरदी और सुनवानी महाकाल में सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 05 फरवरी को नगर परिषद करनावद, झिकडाखेडा, बरखेडा सोमा, इस्‍माईलखेडी, बिलावली, लसूडियालाड, लालीपिपल्‍या, सामगी, कैलोद, कमलापुर, गोपीपुर और थलघेवरिया में सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 05 फरवरी को ग्राम सुलगांव, देवला, कोरियाकाकरिया, सोनखेडी, बेलखा, सिलफोड, अमेली, जियागांव, बछखाल, बोरदा और गनौरा में सुबह 10 बजे से निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

संपादक

+ posts

9 thoughts on “देवास जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र में 05 से 25 फरवरी तक निकाली जायेगी विकास यात्रा”

  1. **nerve calm**

    NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

  2. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

  3. **boostaro**

    Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks