देवास। प्रदेश में खेलों में अग्रणीय देवास जिले को खेलों में बढ़ावा देने के लिए म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के खेल प्रकोष्ठ प्रमुख प्रकाश गौड़ ने राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु प्रसाद वर्मा की अनुशंसा पर हेमेन्द्र निगम (काकू) को म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ खेल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया। निगम के मनोनयन पर कर्मचारी संघ एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों अश्विन सूर्यवंशी, सुदेश सांगते, अशोक वर्मा,राजेश वर्मा, अश्विन धारीवाल, विजय वर्मा, महेश सोनी, मनीष जायसवाल, एस.एन. नामदेव, विजय चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष परिहार, प्रवीण श्रीवास्तव, सलीम शेख,सुनील चौधरी, विपुल चौहान,जितेंद्र मालवीय आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
