देवास में कोरोना का बड़ा विस्फोट, अब तक के सबसे अधिक 26 पॉजिटिव

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -924
अब तक स्वास्थ्य मरीज-776
कोरोना से मौत-17
एक्टिव मरीज- 131
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 184
देवास का विकास नगर और ग्राम सुकलिया बना हॉटस्पॉट…
महावीर नगर, मोहसिन पुरा, गायत्री नगर, अमोना, विश्रामबाग, द्रोपदी नगर, मिश्रीलाल नगर, शिखर जी धाम में पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं…
जिले के ग्राम सुकलिया में मिले 9 पॉजिटिव…

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शहर सहित जिले में बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर कोरोना ने कोहराम मचाया। आज जिले में 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। शहरभर से पॉजिटिव मरीज निकले हैं। देवास में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट आज हुआ है। जिसमें आज प्राप्त हुई मात्र 184 रिपोर्ट इनमें से 26 कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 349 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 184 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 26 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 33872 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 33523 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः-विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
3 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 19 वर्ष
4 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-कालानी बाग देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
6 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
8 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
9 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
10 पताः-धर्मशाला के पास सुकल्या,देवास,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
11 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
12 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
13 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
14 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 38 वर्ष
15 पताः-शिखरजी धाम ,देवास ,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
16 पताः-पिपलोदा,देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
17 पताः-मिश्री नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
18 पताः-द्रोपती नगर बीएनपी0 , देवास ,, महिला , उम्र 15 वर्ष
19 पताः-विश्राम बाग,देवास ,,महिला ,उम्र 67 वर्ष
20 पताः-देवली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
21 पताः-अमोना ,देवास ,महिला ,उम्र 81 वर्ष
22 पताः-गायत्री नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
23 पताः-मौहसीनपुरा,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
24 पताः-महावीर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
25 पताः-महावीर नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
26 पताः-महावीर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks