Dewas news : जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना धमाल, 16 पॉजिटिव निकले

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -831
अब तक स्वास्थ्य मरीज-659
कोरोना से मौत-16
एक्टिव मरीज- 156
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 616

Rai Singh Sendhav

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शहर सहित जिले में बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर कोरोना ने कोहराम मचाया। आज जिले में 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। देवास का मिश्रीलाल नगर और जय श्री नगर एक बार फिर शहर का हॉटस्पॉट बन गया है।
आज जिलेभर से पॉजिटिव मरीज निकले हैं। देवास के पुलिस लाइन, शालिनी रोड, मोती बंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और अमलतास केंपस में पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा आज ज्यादातर मरीज जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हैं जिनमें पाल नगर सोनकच्छ, सुखलिया, आगरोद, उदय नगर में पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 227 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 616 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 16 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 32380 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 32153 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-पुलिस लाईन,देवास पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
2 पताः-शालिनी रोड ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः-मोती बंगला, देवास ,महिला ,उम्र 80 वर्ष
4 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
5 पताः-बडीबोरर्छ,खातेगांव, देवास पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः-जलोदिया,सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 20 वर्ष
7 पताः-पालनगर,देवास पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
8 पताः-पालनगर,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
10 पताः-सोनकच्छ,देवास, महिला ,उम्र 54 वर्ष
11 पताः-सुकल्या,क्षिप्रा, देवास,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
12 पताः-आगरोद,देवास,महिला ,उम्र 50 वर्ष
13 पताः-उदय नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
14 पताः-एलआईजी न्यु हाउसिंग बोर्ड,देवास,महिला ,उम्र 70 वर्ष
15 पताः-हाउसिंग बोर्ड कालोनी ,देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
16 पताः-अमलतास कैम्पस, देवास,, महिला , उम्र 29 वर्ष

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas news : जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना धमाल, 16 पॉजिटिव निकले”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks