Dewas news : फिर फूटा कोरोना बम, 17 पॉजिटिव, आवास नगर अब नया हॉटस्पॉट

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -761
अब तक स्वास्थ्य मरीज-600
कोरोना से मौत-16
एक्टिव मरीज- 145
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 284

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शहर सहित जिले में बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर कोरोना ने कोहराम मचाया। आज जिले में 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज 6 पॉजिटिव मरीज आवास नगर में निकले हैं। इस तरह अब आवास नगर देवास का नया हॉटस्पॉट बंद गया है। इसके अलावा  बैंक नोट प्रेस से भी दो मरीज पॉजिटिव पाए गए है। शहर के भवानी सागर और विक्रम मार्ग, उत्तम नगर, देवास लाइफ़स्टाइल, सिविल लाइन, ब्राह्मण खेड़ा से भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सोनकच्छ में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 583 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 284 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 17 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 30866 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 30283 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 63 वर्ष
2 पताः-वार्ड-3 सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 62 वर्ष
3 पताः-वार्ड-3 सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 78 वर्ष
4 पताः-बी.एन.पी.,देवास, पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
5 पताः-बी.एन.पी.,देवास, पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
6 पताः-उत्तम नगर.,देवास, पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
7 पताः-ब्रहाम्णखेडी देवास, पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-विक्रम मार्ग,देवास, पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
9 पताः-देवास लाईफ स्टाईल ,देवास, पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
10 पताः-सिविल लाईन,देवास, पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
11 पताः-भवानी सागर , देवास,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
12 पताः-आवास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 23 वर्ष
13 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 36 वर्ष
14 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 17 वर्ष
15 पताः-आवास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 15 वर्ष
16 पताः-पुलिस लाइन, देवास,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
17 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks