देवास के जय मीणा को विक्रम ओर आदित्य दुबे को मिला एकलव्य अवार्ड

Amaltas

प्रदेश के खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा
सॉफ्ट टेनिस में देवास के दो खिलाड़ियों में मारी बाजी…
खेल दिवस की पूर्व संध्या देवास के लिए विशेष उपलब्धि लेकर आई…
शहर को सॉफ्ट टेनिस में मिले प्रदेश के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार…
दोनों खिलाड़ी सॉफ्टटेनिस के देवास के एक निजी स्कूल के खेल मैदान पर करते है अभ्यास..।

देवास। प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राज्य-स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।

भोपाल में राज्य-स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, स्व. प्रभाष जोशी एवं लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कारों की घोषणा की।  वर्ष 2019 के स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिये चयन समिति द्वारा किसी भी खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की गई थी।  वर्ष 2020 के राज्य-स्तरीय पुरस्कारों के लिये नये नियम बनाये जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों एवं खेल संघों के सुझाव और समस्याओं का ध्यान रखा जायेगा।

देवास शहर को सॉफ्ट टेनिस में मिले प्रदेश के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार। सॉफ्ट टेनिस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जय मीणा को विक्रम अवार्ड ओर आदित्य दुबे को एकलव्य अवार्ड की घोषणा हुई। देवास के लिए यह पहला अवसर जब किसी खिलाड़ी को मिलने जा रहा है विक्रम अवार्ड।
देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देवास जिले के साथ-साथ प्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks