19 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा का ट्रांसफर होगा साढ़े 4 हजार करोड़- शिवराज

Amaltas

संकट की इस घड़ी में किसानों की पूरी मदद करेंगे
बोले शिवराज- किसानों के हित में रणनीति बनाएंगे, इस तकलीफ की घड़ी में सरकार आपके साथ है
ख़राब फसल का जायज़ा लेने के बाद CM ने किसानों की सभा को किया संबोधित…

देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खातेगांव आए। यहां उन्होंने किसानों की खराब हुई फसल का जायजा लिया। उसके बाद किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सोयाबीन की फसलें तबाह होने से किसान परेशान है। 1 सप्ताह पहले ऐसे हालात नहीं थे, 3-4 दिन में इस प्रकार के समाचार आने शुरू हुए हैं।
ऐसी परिस्थिति में मैं आराम से बैठ नहीं सकता, किसान संकट में हो और शिवराज सिंह चौहान बैठ जाए ऐसा हो नहीं सकता।
यह बात सही है कि कोरोना वायरस में अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है। इस संकट की घड़ी में हम किसानों की पूरी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा 6 सितंबर को 19 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा का ₹4500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया  जाएगा।

https://www.facebook.com/312992919257213/posts/712218819334619/?sfnsn=wiwspmo&extid=nFUfy5ATZQ2sK2D5&d=n&vh=e

Madhur

खातेगांव मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज मैं यहां देखने आया हूं कल भी मैं कुछ जिलों में फसलें देखूंगा। इसके बाद हम किसानों के हित में रणनीति बनाएंगे, हमारी सरकार किसानों की तकलीफ में उनके साथ है और इस तकलीफ से हम किसानों को बाहर निकाल कर ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त हो गई है। किसानों को फसल बीमा योजना और इसके साथ बाकी जो व्यवस्थाएं हैं किसानों की उसका भी लाभ मिलेगा।

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks