कांटाफोड़ (पुरुषोत्तम चौबे)। आपने अपने जीवन में कभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद होते नहीं देखे होगी, लेकिन कांटाफोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहरी गेट पर एक अजीब सूचना लगी हुई है। जिस पर लिखा है दिनांक 26/01/20 से दिनांक 29/01/20 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ के द्वारा दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णता बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि नगर कांटाफोड़ में कोरोना के कुछ पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव आये लोग कुछ दिन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ के संपर्क में आए थे। संभवतः यही कारण है कि अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। आने वाले मरीज परेशान नजर आ रहे हैं। अचानक 3 दिन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बंद हो जाना समझ से परे है। इसके लिए उच्च अधिकारियों द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। यह समझ से परे है। अब आलम यह है कि प्राइवेट डॉक्टर तो पहले ही इलाज करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बंद हो जाना भी मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। अब देखना यह होगा कि नगर के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले जनप्रतिनिधि इस समस्या से जनता को कैसे निदान दिलाते हैं।
