Dewas news : मात्र 118 सैंपल रिपोर्ट में निकले 13 पॉजिटिव, राजाराम नगर बना हॉटस्पॉट

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -634
अब तक स्वास्थ्य मरीज-503
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 116
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 118

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज सिर्फ देवास शहर में 13 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देवास का राजाराम नगर कोरोना के संक्रमण का अब नया हॉटस्पॉट बन गया है। महज राजा रामनगर में ही 7 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कर्मचारी कॉलोनी ढांचा भवन और नई आबादी क्षेत्र में भी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए। जिले के कांटा फोड़ में दो और कन्नौद के बिछा खेड़ी मैं एक पॉजिटिव 2 मरीज पाया गया।

देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 है। अब तक कुल 634 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  हो गई है, इनमें से 503 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वही 116 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 518 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 118 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 13 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 27976 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 27458 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः- कर्मचारी काॅलोनी, देवास, पुरूष , उम्र 45 वर्ष
2 पताः- ढांचा भवन, देवास, महिला ,उम्र 40 वर्ष
3 पताः-नई आबादी , देवास, पुरूष ,उम्र  36 वर्ष
4 पताः-राजाराम नगर, देवास, महिला ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-राजाराम नगर, देवास, महिला ,उम्र 10 वर्ष
6 पताः-राजाराम नगर, देवास, पुरूष ,उम्र  59 वर्ष
7 पताः-राजाराम नगर, देवास, पुरूष ,उम्र  12 वर्ष
8 पताः-राजाराम नगर, देवास, पुरूष ,उम्र  53 वर्ष
9 पताः-राजाराम नगर, देवास, पुरूष ,उम्र  32 वर्ष
10 पताः-राजाराम नगर, देवास, महिला ,उम्र 50 वर्ष
11 पताः-काटाफोड-वार्ड 11 , बागली, देवास, महिला , उम्र 35 वर्ष
12 पताः-काटाफोड -वार्ड 11,बागली, देवास, महिला ,उम्र 20 वर्ष
13 पताः-बिछाखेडी, कन्नोद ,देवास, महिला , उम्र 45 वर्ष

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks