Dewas: दो मंजिला मकान ढहा, 11लोग दबे, 8 को निकाला, 10 माह की मासूम सहित 3 अभी भी अंदर फंसे

देवास। देवास के स्टेशन रोड पर एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इस मकान में चार भाइयों के परिवार अलग-अलग रहते थे। मकान के मलबे में महिला बच्चे सहित 11 सदस्य दब गए। समूचे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। डायल हंड्रेड, पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। अंदर दबे लोगों में से 6 लोगों को तो जल्दी निकाल लिया गया। थोड़ी मशक्कत के बाद  55 वर्षीय महिला और एक 16 वर्षीय बालिका को भी निकाला गया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक 10 महीने की मासूम सहित तीन लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

Rai Singh Sendhav
\"\"

स्टेशन रोड लाल गेट से महज 100 मीटर दूर जाकिर शेख की आरा मशीन है। वही उनका दो मंजिला मकान भी। बताया जा रहा है कि 5-6 वर्ष पहले पुराने जीर्ण मकान को रिनोवेट कर दो मंजिला मकान बनाया गया था। इस मकान में  चार भाइयों के परिवार  अलग-अलग  रह रहे थे, जिन की सदस्य संख्या  करीब 20 बताई जा रही है। मंगलवार की शाम साढ़े 4 से 5 के बीच यह मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जब मकान गिरा उस समय वहां सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। मकान के गिरते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और नगर निगम के अमले ने बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन और क्रेन बुलाई गई और आहिस्ता आहिस्ता मलवा हटाया गया। शुरुआती दौर में 3 बच्चों सहित 6 लोगों को बाहर निकालकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। थोड़ी मशक्कत के बाद एक 55 वर्षीय महिला को बाहर निकाला गया, जिनके दोनों पैरों में गंभीर चोट है, एक पैर तो क्षत-विक्षत हो गया। गंभीर अवस्था में उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। इसी दौरान अक्शा पिता जाकिर उम्र 16 वर्ष को भी बाहर निकाल लिया गया और उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़े- देवास के ढहे मकान में फंसे बच्चों के रेस्क्यू के लिए NDRF ने मोर्चा संभाला

\"\"

जिम्मेदार जो पहुंचे मौके पर…
मौके पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह, एडिशनल एसपी  जगदीश डाबर,  डीएसपी हेड क्वार्टर  किरण शर्मा, निगम कमिश्नर सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे। विधायक गायत्री राजे पवार भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा यह एक दुखद घटना है, 3 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। प्रशासन पूरी शिद्दत से जुटा है।

यह भी पढ़े- साढ़े 8 घंटे चला रेस्क्यू, रेहान को सुरक्षित निकाला… 10 माह के मासूम और सिमरन की मौत

\"\"

ये हुए घायल, जिन्हें निकाला गया…

बसकर बी पति अजीज खान उम्र 55 वर्ष
अक्शा पिता जाकिर उम्र 16 वर्ष
आफिया पिता इरशाद उम्र 9 वर्ष
अंजुम पति जाकिर उम्र 39 वर्ष
अल्फेज पिता इरशाद उम्र 15 वर्ष
अनीशा पिता जाकिर उम्र 13 वर्ष
शरीन पति शाहनवाज उम्र 21 वर्ष
शबाना पति फिरोज उम्र 40 वर्ष

ये जो अभी अंदर फंसे है…

रिहान पिता सोनू उम्र 16 वर्ष
सिमरन पिता फिरोज 23 वर्ष
आहिल पिता आदिल शेख उम्र 10 महीने

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas: दो मंजिला मकान ढहा, 11लोग दबे, 8 को निकाला, 10 माह की मासूम सहित 3 अभी भी अंदर फंसे”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks