Dewas news : आज देवास शहर में कोरोना विस्फोट, एक दर्जन पॉजिटिव

Coronavirus in dewas

Rai Singh Sendhav

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -621
अब तक स्वास्थ्य मरीज-503
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 103
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 229

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज सिर्फ देवास शहर में 12 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज शहर के गोमती नगर में 3 लोग पॉजिटिव पाए गए इनमें 2 वर्ष के बच्चे सहित एक महिला शामिल है। बद्री धाम नगर में 46 वर्षीय पुरुष और चाणक्यपुरी में 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। शहर के आवास नगर, कैला देवी और राधा नगर में भी एक-एक पॉजिटिव मिला है। शहर के ही चंद्रशेखर मार्ग, बीएनपी कॉलोनी, तुलजा विहार और राजू नगर में भी एक-एक पॉजिटिव मिला है।

देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 है। अब तक कुल 621 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  हो गई है, इनमें से 503 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वही 103 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 319 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 229 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 12 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 27659 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 27340 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-बद्रीधाम नगर, देवास, पुरूष , उम्र  46 वर्ष
2 पताः-चाणक्यपुरी, देवास, महिला , उम्र  60 वर्ष
3 पताः-राधा नगर, देवास, पुरूष , उम्र  51 वर्ष
4 पताः-आवास नगर, देवास, पुरूष , उम्र  33 वर्ष
5 पताः-कैलादेवी, देवास, पुरूष , उम्र  24 वर्ष
6 पताः-गोमती नगर, देवास, पुरूष , उम्र  50 वर्ष
7 पताः-गोमती नगर, देवास, महिला ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः-गोमती नगर, देवास, पुरूष ,उम्र  2 वर्ष
9 पताः-राजु नगर, देवास, पुरूष , उम्र  40 वर्ष
10 पताः-तुलजा विहार , देवास, पुरूष , उम्र 55 वर्ष
11 पताः-बी.एन.पी. काॅलोनी, देवास, पुरूष , उम्र 16 वर्ष
12 पताः-चंद्रशेखर मार्ग, देवास, पुरूष , उम्र  52 वर्ष

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks