पत्तिबाजार में सट्टे के अड्डे पर दबिश,  17 सटोरियों का निकाला जुलूस

Amaltas

देवास-कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
10500 रू नगद और लाखों का हिसाब-किताब जब्त कर 17 को किया गिरफ्तार…

देवास।  देवास के पत्तिबाजार क्षेत्र में सट्टे का बड़ा अड्डा चल रहा था।  जिस पर कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने दबिश देकर 17 सटोरियों को गिरफ्तार किया।  सटोरियों के कब्जे से ₹10500 नकदी और सट्टा सामग्री जप्त की गई। पुलिस ने सटोरियों का शहर में जुलूस भी निकाला। मोबाइल पर  सट्टा खाने का  लाखों का हिसाब किताब भी  पुलिस को मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप है। आपको बता दें कोतवाली थाना क्षेत्र के पत्तिबाजार क्षेत्र में सट्टे का बड़ा अड्डा चल रहा था।  मुखबिर की सूचना पर आज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अड्डे पर दबिश दी।  मौके से सट्टा घर संचालक सहित चार आरोपी फरार हो गए, किंतु 17 सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़ गए।  जिन्हें जुलूस निकालते हुए पुलिस कोतवाली थाना लेकर आई।  सटोरियों से कान पकड़ कर उठक बैठक भी लगवाई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की शहर में प्रशंसा की जा रही है इस तरह की कार्रवाई से  सटोरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के निर्देशन  एवं एडिशनल एसपी जगदीश डाबर सीएसपी अनिलसिंह राठौर के मार्गदर्शन व कोतवाली थाना प्रभारी एमएस परमार के नेतृत्व में SI पवन यादव, SI महेंद्रसिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक संजय तंवर, खलील खान, आरक्षक मनोज पटेल, रवि गरोड़ा, महेंद्र सिंह, अरुण, रणवीर, अशोक, मनीष, जितेंद्र और टीम का सराहनीय योगदान रहा।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks