संघ प्रचारक स्वर्गीय पाटीदार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 

Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान रविवार को सुबह 10 बजे सोनकच्छ पहुंचे। इस दौरान श्याम हॉस्पिटल चौराहे पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश पाटीदार, खंडवा सांसद प्रतिनिधी पोपेंद्र सिंह बग्गा, विजेंदर सिंह मनासा, जीवन सिंह गुर्जर, गुलाब सिंह नागदिया, लोकेंद्र सिंह मनासा द्वारा बाबा महाकाल का छायाचित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में चौहान को भेंट किया गया।

\"\"

जिसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौहान ग्राम आमलाताज पहुंचे। जहां उन्होंने संघ प्रचारक स्वर्गीय अजय पाटीदार के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि विगत 23 जून को ग्राम आमलाताज निवासी संघ प्रचारक अजय पाटीदार का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks