BJP प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा और सुहास भगत ने VC कर जिले के नेताओं से की बात

Amaltas

देवास/हाटपीपल्या (संदीप गुप्ता)। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक ली।
आईटी सेल के माध्यम से संपन्न हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जी जोशी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक तेजसिंह सेंधव व हाटपिपल्या मंडल नगर अध्यक्ष बलवान उदावत, ग्रामीण अध्यक्ष देवकरण पाटीदार, बरोठा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक अशोक गुप्ता के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को आने वाले दिनों मेंं हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संगठन मंत्री सुहास भगत द्वारा पलायन कर रहे मजदूरों, कोरोना पीड़ितों एवं जरूरतमंदों की सहायता के संदर्भ में पूर्व विधायक मनोज चौधरी एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष खंडेलवाल से चर्चा की। इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आगामी दिनों में हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों पर बारी – बारी से अपने पदाधिकारियों से चर्चा की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के समाप्त होते ही क्षेत्र में नुक्कड़ पर हो रही चर्चाओं में पूर्व विधायक मनोज चौधरी का नाम आगामी विधानसभा चुनाव में अब भाजपा से लगभग तय माना जाने लगा है।

\"\"

संपादक

Latest Posts

1 thought on “BJP प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा और सुहास भगत ने VC कर जिले के नेताओं से की बात”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks