नगर में बिना मास्क के प्रवेश करने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना

Amaltas

नियमो का उल्लंघन करने पर हो रहा है जुर्माना –
सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। लॉक डाउन में नियमो का उल्लंघन करने से लोग बाज़ नही आ रहे है। बिना मास्क और शारीरिक दूरी नियम का पालन नही कर रहे है। जिसको देखते हुए नगर परिषद सोनकच्छ ने एक नई मुहिम शुरू की है। जिसमे नगर में प्रवेश कर रहे लोगो द्वारा नियमो को ताक पर रखते हुए बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर अब चालानी कार्यवाही शुरू कर दी है। रोजाना चालान बनाए जा रहे है, जिससे कि  चालानी कार्यवाही करने वालो लोगो द्वारा अन्य लोगो को नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
नगर परिषद के प्रकाश मंडोवरा, गोपाल नामदेव, पुलिस विभाग के आरक्षक महेन्द्र कुमार जलोदिया एवं नगर सैनिक राजकुमार बामनिया द्वारा लोगों से शारीरिक दूरी बनाकर नियम का पालन करने का ओर घर से मास्क पहन कर आने का कहा जा रहा है। इसके बाद भी यदि लोगो द्वारा इस नियम का पालन नही किया जा रहा है उन पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। कुछ लोग मास्क होते हुए भी नही पहन रहे है तो कुछ लोगो ने अभी तक मास्क भी नही खरीदे जिससे कि नियमो का उल्लंघन होता नजर आ रहा है।
आर्थिक स्थिति को देखते हुए कम ले रहे है जुर्माना –
नगर परिषद सीएमओ केएन एस चौहान ने बताया शासन के नियमानुसार थुकने पर एक हजार का जुर्माना तय है, लेकिन लोगो की आर्थिक स्थिती को देखते हुए 50 रूपये लेना शुरु किया है जिससे लोगो मे मास्क पहनकर घर से निकलने के साथ ही दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए जागरूक करे। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से थूकता है उस ओर भी 50 रुपए दण्ड वसूल किया जा रहा है, इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के बाद जय हिंद सेवा समिति द्वारा उन लोगो को मास्क का वितरण भी किया गया।

\"\"
मास्क पहनने के लिए समझाईश देते हुए नगर परिषद ने प्रकाश मंडोवरा ओर आरक्षक महेंद्र।

संपादक

+ posts

1 thought on “नगर में बिना मास्क के प्रवेश करने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks