रिटायरमेंट पर निकाला जुलूस, किया स्वागत

Amaltas

देवास। देवास बैंक नोट प्रेस में कार्यरत जगदीश चंद्र जोशी अपना सेवा काल पूर्ण कर रिटायर हो गए। उनके रिटायर होने पर आज श्री जोशी के तमाम चाहने वाले बैंक नोट प्रेस के गेट पर पहुंचे। गेट पर श्री जोशी को पुष्प मालाएं पहनाकर अपने सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण करने पर स्वागत किया गया। उसके बाद भीमराव अंबेडकर प्रतिमा चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद श्री जोशी का स्वागत किया गया यहां से ढोल धमाकों के साथ उनका जुलूस भी निकाला गया।  ग्राम क्षिप्रा पहुंचते ही ग्राम के मुख्य चौराहों पर जगह-जगह ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया और मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा भी शनि मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया।

\"\"

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks