शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, श्री कराड़ा हुए घायल..

Amaltas

देवास के निजी चिकित्सालय में किया गया भर्ती,  चल रहा है उपचार..
उपचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री से हुई थी चर्चा..
उज्जैन रोड़ पर हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त…
पुत्र माधव कराड़ा भी थे,कार में सवार…माधव कराड़ा बाल बाल बचे सुरक्षित।
देवास। देवास बाईपास पर बीती रात शाजापुर भाजपा के जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में श्री कराड़ा जख्मी हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे भोपाल से उज्जैन की ओर जा रहे थे। श्री कराड़ा को देवास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा भोपाल से उज्जैन की ओर उनकी कार क्रमांक एमपी 04 सीपी 7010 से जा रहे थे। जब वह देवास बायपास से गुजर रहे थे तभी आगे दो वाहन आपस में भिड़ गए और पीछे से इनकी कार भी उनसे जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में  अंबाराम कराड़ा को सीने में चोट लगी है। जिसके चलते उन्हें देवास के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि कल नवागत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शाजापुर से भोपाल गए थे। वहां से लौटते समय देवास बायपास पर यह हादसा हो गया। शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे दूरभाष पर चर्चा कर उनके हाल जाने। आपको बता दें दुर्घटना के वक्त श्री कराड़ा के पुत्र माधव कराड़ा भी उनके साथ सवार थे, जिन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks