औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में चोरों का धावा

करीब ढाई लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए बदमाश…

सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर दूर ले गए और दिया वारदात को अंजाम…

बदमाशों की संख्या 6 से अधिक बताई गई है

जाते-जाते बदमाश सीसीटीवी कैमरे और मानीटर भी चुरा ले गए…

इंडस्ट्रियल एरिया क्रमांक 3 में सन फार्मा के पास स्थित है फैक्ट्री…

महेंद्र फेब्रिकेशन में हुई यह वारदात…

पास की ही एक और फैक्ट्री में किए गए चोरी के प्रयास…

घटना आज रात करीब 2:30 बजे की…

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र का मामला….

Amaltas

देवास। देवास के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 3 स्थित एक लिंक चेन बनाने की फैक्ट्री में बीती रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले सुरक्षाकर्मी को कब्जे में लिया और उसे दूर ले गए, उधर दूसरे बदमाश फैक्ट्री में रखे तांबा पीतल के पार्ट्स चुरा ले गए। बदमाशों ने फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट भी की।

बताया गया है कि बदमाश करीब ढाई लाख से अधिक का माल चुरा ले गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही है। कल जहां एक पुलिसकर्मी के घर से बदमाश करीब एक लाख का माल चुरा ले गए थे वही आज सर के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री पर बदमाशों ने धावा बोला। इंडस्ट्रियल एरिया क्रमांक 3 में स्थित महेंद्र फेब्रिकेशन लिंक चैन बनाने का काम करती है।

यहां बीती रात करीब 2:30 बजे बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जाते-जाते बदमाश सीसीटीवी कैमरा और उसका मानीटर आदि उपकरण भी चुरा ले गए। फैक्ट्री मालिक श्री परिहार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की है।

अप पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत का है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks