कन्नौद अधिवक्ता संघ ने रखा न्यायाधीश का विदाई समारोह

दिया स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र

कमल गर्ग \’राही\’

Rai Singh Sendhav

कन्नौद। न्यायपालिका सबसे ऊपर है इस की गरिमा बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, प्रत्येक अधिकारी का यह दायित्व है कि वह सहजता के साथ सभी की परेशानियों को समझें और उसका सामाजिक ताने बाने में निराकरण करें।कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित ना हो यह बात प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील अहिरवार ने कही। अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायाधीश सुनील अहिरवार के ग्वालियर स्थानांतरण हो जाने पर गुरूवार को स्थानीय साईं पैलेस में उनका विदाई समारोह का आयोजन रखा गया था। उनके स्थान पर ग्वालियर से स्थानांतरित होकर आये न्यायाधीश विवेक बुखारिया पदभार ग्रहण करेंगे । न्यायाधीश सुनील अहिरवार ने इस दौरान कहा कि न्यायपालिका से सबको न्याय मिले इसका सबका ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संजीव कुंडल , उपाध्यक्ष विजय बोहरे, सचिव विनोद पटवा, सहसचिव दीप पटवा ,कोषाध्यक्ष लीलाधर कौगरे, लाइब्रेरियन सचिन दुबे बार के मीडिया प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने न्यायाधीश सुनील अहिरवार का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत कर विदाई स्वरूप स्मृति चिन्ह और एडवोकेट शैलेंद्र पंचाल द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री नीता गुप्ता ने न्यायाधीश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि न्यायाधीश का पद कांटों का ताज होता है। दोनों पक्षों को सुनकर युक्ति युक्त निर्णय देना कठिन काम होता है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र मेहर ने कहा कि अधिवक्ता एवं न्यायाधीश धुरी के दो पहिए हैं दोनों में सामंजस्य होने पर वातावरण स्वस्थ रहता है और स्वस्थ वातावरण में न्याय निराकरण सुगम हो जाता है, और व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो श्रीमती मीता पंवार ने भी अपना उद्धभोधन दिया । संघ के अध्यक्ष संजीव कुंडल ने अपने उद्बोधन में न्यायाधीश सुनील अहिरवार के 3 वर्ष के कार्यकाल की भरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके कार्यशैली से अवगत कराया ।एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने विदाई अभिनंदन पत्र का वाचन किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र भारती ने किया एवं अंत में आभार एडवोकेट विनोद पटवा ने माना ।इस अवसर पर अभीभाषक संघ के वरिष्ठ सदस्य राजेश दुबे , श्याम शर्मा ,बीके यादव, रामेश्वर जाट ,दिनेश तिवारी, राजगोपाल सोमानी ,प्रदीप पटवा, महेंद्र सिंह राठौड़ कर्मचारी अरविंद सिंह सोलंकी , राम नारायण भुसारे आदि अधिवक्ता गण एव न्यायालय कर्मचारी गण आदि शामिल थे । उक्त जानकारी अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल द्वारा दी गई ।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks