पाकिस्तानी मीडिया से तुलना करने पर कन्नौद के पत्रकारों ने जताया विरोध

Amaltas

कमल गर्ग राही
कन्नौद । खण्डवा से लोक सभा प्रत्याशी सांसद और भाजपा नेता नन्द कुमार सिह चौहान ने पत्रकारों के सवाल करने पर नाराज होकर कहा कि ऐसे सवाल पाकिस्तान न्यूज एजेंसी करती है । मप्र मे सत्ता जाने से भाजपा नेता एसी बाते कह रहे है। जबकि 15 साल सत्ता मे रही भाजपा को मीडिया को नहीं भूलना चाहिए। इस पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास जिला अध्यक्ष विनोद भूतड़ा के नेतृत्व में कन्नौद के साथियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मप्र तथा मुख्य सचिव मप्र को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चोरसिया को सौंपा और रोष प्रकट करते हुए इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मौके पर पत्रकार विनोद भूतडा, महेश सादू, अतुल गुप्ता, शिवराम यादव, राकेश अजमेरा, औमप्रकाश परमार, यूसूफ खान, दीपक धूत, मेहबूब खान आदि उपस्थित थे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks