एरियर नही तो मूल्यांकन नही,ब्लाक के अध्यापक करेगें पैन डाउन हडताल

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली। ब्लाक के अध्यापक गणों के द्वारा जिलाधीश महोदय देवास के नाम सामूहिक हस्तांक्षरित पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजीत वास्तव को सौंपकर छटवें वेतनमान के एरियर की पहली किश्त ,जो मार्च 2018 से पहले भुगतान किया जाना था , आज तक नहीं मिलने व 31 मार्च2019 को यह किश्त लैप्स हो जायेगी तथा ब्लाक के अध्यापकों को व्यक्तिगत करोडों की चपेट लगेगी, को शिघ्र जारी करने के लिए पुरजोर मांग की।
अध्यापकों ने एरियर राशि नही मिलने व उसे जानबूझकर लैप्स कराने के कुत्सित प्रयास के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी व कुछ संकुल प्राचार्य गणों को ही जवाबदार बताया है।

कमीशन वाले बिल ट्रेजरी से तत्काल पास हो रहे हैं लेकिन अध्यापक हित के बिल में समस्त समस्यायें आ रही हैं। सामूहिक रूप से अध्यापकों ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी एन पी सींग को अकर्मण्य व जवाबदार बताया है तथा कुछ अयोग्य व भ्रष्ट संकुल प्राचार्य गणों को भी हटाने की मांग की हैं।
एरियर के लिए सी एम हैल्प लाईन पर शिकायत दर्ज करने वाले अध्यापकों से द्वैषता रखकर फोन लगाकर धमकाने वाले संकुल प्राचार्य व श्री सींग की लिखित शिकायत की हैं।
ब्लाक में वित्तिय अधिकार संपन्न बी ई ओ व संकुल प्राचार्य को ही प्रभार देने व अयोग्य लोगो को हटाने की सामूहिक मांग की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए शिघ्र कलेक्टर महोदय से चर्चा कर समाधान करने हेतु आश्वस्त किया है।
आजाद अध्यापक संघ ब्लाक ईकाई बागली के तत्वावधान में दिये गये ज्ञापन मे विकासखंड के हर हिस्से से अध्यापकों ने सहभागिता कर अपनी अपनी पीडा व्यक्त की है।
ज्ञातव्य हो कि देवास जिले में बागली को छोडकर समस्त विकासखंड मे यह राशि जो कि करोडों मे है,जारी हो चुकी हैं लेकिन यहॉ अभी तक अधिकारी मामला उलझा रहे हैं।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks