किसानों के घर अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान

राजस्व अमला पहुंचा मौके पर किया नुकसानी का आकलन

Amaltas

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। गर्मी का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे ग्रामीण अंचलों के ग्रामों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हे! बीते दिनों कुंडगांव चंदवाना संदलपुर सहितआधा दर्जन गांव में आग लगने की घटनाएं घट चुकी हे!
रविवार को खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़दा मैं 2 किसानों के घर अज्ञात कारणों से लगी आग में कृषि यंत्र सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया !वहीं एक अन्य आग की घटना रिछी बदनावर मार्ग पर किसान की टापरी में आग लगी यहा आग में टापरी जलकर राख हो गई।

दोनों ही स्थानों पर फायर ब्रिगेड में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, कृषक मूलचंद पिता गेंदा लाल भिलाला के यहां 12 क्विंटल गेहूं 15 क्विंटल चना ₹10000 नगद एवं गृहस्ती का सामान सहित कृषि का सामान करीब एक लाख रुपए के नुकसान हुआ वही लखन पिता हजारी लाल सोलंकी का घर भी आग की चपेट में आ गया यहा कृषि एवं गृहस्ती का सामान जलकर नष्ट हो गया घर में रखें 9 कुंटल गेहूं एवं बोनी के लिए 4 क्विंटल सोयाबीन 2 कुंटल चना भी जलकर नष्ट हो गया ! वहीं रिछी -बदनावर मार्ग पर रंगू की टाप्परी मे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे पूरी टापरी जलकर राख हो गई टापरी में गृहस्थी के सामान कपड़े एवं गेहूं जल गये घटना के बाद राजस्व आमला मौके पर पहुंचा और मौका पंचनामा बनाकर नुकसान का आकलन किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी!

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks