सोमेश उपाध्याय

बागली। रविवार को रंगपंचमी के पूर्व ही युवाओ में होली का उत्साह देखा गया।युवाओं के जोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे पहले से ही गलियों में व मोहल्लों में होली खेलने लग गए थे।बाजारों में भी रोनक देखी गई।लोग रंग व पिचकारी लेते देखे गए।युवाओं के बीच गुलाल से ज्यादा पक्के रंग का क्रेज है।वहीं नगर के अनेक मन्दिरो में फागोत्सव में दौरान भी महिलाओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया।स्थानीय न्यायालय में अभिभासकों ने भी जम कर गुलाल उड़ाया।इसी के साथ प्रसिद्ध जटाशंकर तीर्थ पर भी आज महन्त बद्रीदास जी महाराज के सानिध्य में कढ़ाव होली खेली जावेगी।नपाध्यक्ष अमोल राठौर ने बताया कि पानी की किल्लत होने के कारण जलप्रदाय की व्यवस्था में कोई परिवर्तन नही किया जाएगा परन्तु प्रमुख स्थानों पर टेंकर खड़े कर दिए जावेंगे।एसडीओपी एसएल सिसोदिया ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है।
