लोकसभा निर्वाचन-2019
अनिल उपाध्याय
खातेगांव। खातेगांव में मतदाता जागरूकता हेतु पुनःमानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला में उपस्थित मतदाताओं द्वारा “विदिशा’’ की आकृति को बनाया गया । जो कि आकर्षण का केंद्र बनी। उल्लेखनीय है कि देवास जिले की खातेगांव विधानसभा विदिशा संसदीय क्षेत्र में आती है, जहां पर 12 मई को मतदान होना है।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तर से लेकर विकासखंड व मतदान केंद्र स्तरों पर मानव श्रृंखला बनाकर, मतदाता जागरूकता रैली निकालने सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने संकल्प भी लिया कि वे आगामी लोकसभा निर्वाचन-2019 में स्वयं तो मतदान करेंगे साथ ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

