भौरासा, (संतोष गोस्वामी)। नगर भौंरासा के वार्ड क्र 03 छोटा हनुमान चोक में आज पार्षद श्रीमति प्रियम्वदा अशोक नागर के अथक प्रयास से वाटर कूलर लगाया गया। जिसका शुभारंभ नगर के वरिष्ठजनों के करकमलो से किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राधेश्याम नागर (नाना गुरु) पुरषोत्तम मंत्री, असगर अली बोहरा , रमणलाल लाहोटी,रमेश जाजू , प्रकाश मंत्री , दिलीप दिरवाय, रितेश चिचाणी, रमेश नागर, प्रदीप मावर, बाबू जी राठौर, भारत प्रजापति, धर्मेंद्र ठाकुर,शोभित लाहोटी,अरविंद राठौर ,व सभी वार्डवासी व अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी शुभम नागर ने दी।

