भा ज पा की युवा संकल्प रैली में युवाओ ने दिखाया जोश

Amaltas

कांटाफोड़ ( पुरषोतम चौबे )। कांग्रेस पार्टी के द्वारा किसानो , युवाओ , महिलाओ सहित समाज के सभी वर्गो से वादों का पिटारा खोलते हुऐ कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके हित में काम करने के लिये अपने वचन पत्र में कई वादे किये थे, लेकिन उन वादों को पूरा नही किया गया। यह बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश दुबे ने प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के आहवान पर आयोजित युवा संकल्प रैली के दौरान कही।

युवा संकल्प रैली के कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों के साथ नगर में एकत्रित हुए। पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे , मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा , गो सवर्धन बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण व्यास यात्रा प्रभारी बलदाऊ दुबे ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा कांटाफोड़ से प्रारम्भ होते हुए लोहारदा , सतवास से सेकड़ो वाहनों के साथ ग्राम बड़कन पहुची। इस दौरान बड़ी संख्या में मंडल सतवास के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks